सुपौल: स्पेशल लोक अदालत 18 जुलाई को, एन.आई. एक्ट के मामलों का होगा त्वरित निपटारा
Supaul, Supaul | Jul 8, 2026 सुपौल जिला न्यायालय परिसर में आगामी 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली स्पेशल लोक अदालत के सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर बुधवार को सभी न्यायिक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सुपौल मो. अफ़ज़ल आलम ने की।