सलोन: केशवापुर गांव के पास तेज रफ्तार डंफर ने मोटरसाइकिल सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
18:4:2026 व 19:4:2026 के बीच सलोन कोतवाली क्षेत्र के केशवापुर गांव के पास तेज रफ्तार डंफर की टक्कर में खलील घोसी निवासी परशदेपुर व रमेश सिंह निवासी पूरे बैसन मजरे गोपालीपुर के रहने वाले दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने सड़क जामकर कर दिया । वहीं पुलिस द्वारा ग्रामीणों को समझाने बुझाने का कार्य किया जा रहा है।