सोमवार की अपराह्न हलसी प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर लोक आस्था का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन छठ व्रत एवं श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्ध्य अर्पित किया. गेरुआ पुरसंडा पंचायत के राता गांव में छठ घाट पर अपराह्न 4:40 बजे श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई. सुरक्षा की दृष्टिकोण से छठ घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी.