गढ़वा: ‘कॉफी विद एसडीएम’ में पहुंचे जेसीबी संचालक
Garhwa, Garhwa | Jun 3, 2026 गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” के तहत बुधवार को अनुमंडल क्षेत्र के जेसीबी मालिकों एवं संचालकों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक जेसीबी मालिकों ने भाग लिया तथा विभिन्न जनहित एवं विकास संबंधी विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।