बाग थाना क्षेत्र के ग्राम आगर में रहने वाले चार आदिवासी परिवारों ने खरगोन के जिला उद्योग अधिकारी पर मकान तोड़ने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने थाने में शिकायत कर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। परिवारों का दावा है कि वे पिछले 150 वर्षों से इस स्थान पर निवास कर रहे हैं।