शिवहर: लोकसभा चुनाव को लेकर नबाब हाई स्कूल से मतदान कर्मी ईवीएम मशीन लेकर मतदान केंद्र के लिए हुए रवाना, कल होगा मतदान
जिला प्रशासन के तरफ से लोकसभा चुनाव को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. मतदान कर्मियों के बीच ईवीएम मशीन का भी वितरण कर दिया गया है. ईवीएम मशीन वितरण करने के साथ ही सभी मतदान कर्मी ईवीएम मशीन लेकर अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना हो गया है. कल सुबह 07 बजे से सभी मतदान केंद्र पर मतदान शुरू हो जाएगा. जो शाम 06 बजे तक चलेगी।