विदिशा नगर: हम्माल-व्यापारियो के गतिरोध के चलते गुरूवार को 11वे दिन भी बंद रही कृषि उपज मंडी,व्यापारी ने हम्मालो को बताया जिम्मेदार
हम्मालो और व्यापारियो के बीच गतिरोध के चलते गुरुवार को 11 दिन भी मंडी बंद रही। विदिशा के कृषि उपज मंडी मिर्जापुर और बरईपुरा दोनों में ही खरीदी नीलामी कार्य बंद रहा। अनाज तिलहन व्यापार महासंघ अध्यक्ष राधेश्याम महेश्वरी ने इसके लिए हम्मालो को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि 50 और 60 किलो वजन उठाने की एवज में 100 किलो वजन का रुपया वसूला जा रहा है।