विदिशा नगर: 1 जुलाई से न्यायालय परिसर के सामने जिला अभिभाषक संघ के सदस्यों द्वारा दिया जा रहा धरना गुरूवार को भी रहा जारी
नए जिला न्यायालय परिसर के सामने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारी और सदस्य रोजाना शाम को 2 घंटे धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 1 जुलाई से शुरू हुआ धरना गुरुवार को भी जारी रहा। जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष प्रभुदयाल यादव ने बताया कि न्यायालय परिसर में वकीलो को बैठने के स्थान की मांग को लेकर यह धरना दिया जा रहा है। जब तक मांग नहीं मानी जाती यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।