चम्पावत: चम्पावत में 23 अक्टूबर से ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जाँच की तैयारियां तेज
चम्पावत के जिलाधिकारी ने 23 अक्टूबर से शुरू होने वाली ईवीएम तथा वीवीपैट प्रथम स्तरीय जाँच की तैयारियों का निरीक्षण किया। सभी संबंधित अधिकारियों को आयोग के निर्देशों के तहत तइयारियां तेज करने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए गए। प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहेंगे ताकि पारदर्शिता बनी रहे।