नानपारा: ब्लॉक में विधायक के नेतृत्व में आयोजित हुआ तीन दिवसीय सेवा सुरक्षा सुशासन कार्यक्रम
बलहा ब्लॉक में सेवा सुरक्षा सुशासन का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक बलहा सरोज सोनकर रही विधायक बलहा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमे सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया गया इस दौरान विधायक ने मंच से संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी भी व्यक्त की बताया गया कुछ योजनाएं धरातल पर नहीं है।