नानपारा: अचरौरा गांव में महिला से खरीदी बकरी और दिए 9000 के नकली नोट, थाने में दी तहरीर
ग्राम पंचायत अचरोदा निवासी महिला बकरी चराने गई थी इसी दौरान पहुंचे बाइक सवार ने महिला से बकरी का सौदा तय किया और उसे ₹9000 में नकली नोट देकर चला गया महिला ने जब रुपए का इस्तेमाल किया तो ठगी की जानकारी हुई महिला ने थाने में तहरीर दी है थाना प्रभारी राजनाथ सिंह ने बताया है की जांच की जा रही है।