ग्राम दतरेंगा निवासी एक प्रार्थी ने भाटापारा ग्रामीण थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर बताया कि वह अपने दोस्त के पिकअप वाहन में गांव-गांव घूम कर कपड़ा बेचने का काम करता है उक्त पिकअप वाहन व बैटरी वाले एक दोपहिया वाहन को घर के आंगन में खड़ी किया था पिकअप वाहन में कपड़ा भरा था जहां दोनों वाहन को किसी व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है