माखन नगर: माखननगर के कोटगांव में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा आरोपी को किया गिरफ्तार
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jun 27, 2026
शुक्रवार को माखननगर थाना पुलिस ने दो दिन पहले कोटगांव में हुए सनसनीखेज अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया है। 35 वर्षीय संजय उर्फ जितेंद्र मालवीय की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके जीजा घनश्याम मालवीय को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद और पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था।