कलान: गांव छोटी सरैया में दबंगों की हरकतों से पड़ोसी परेशान, जान से मारने की दी धमकी, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव छोटी सरैया निवासी महिला नन्ही व शोभित शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेज कर बताया कि उनके पड़ोस के ही बालवीर व उसकी पत्नी सरिता उसको बेवजह परेशान करती है। रास्ते में निकलने पर गंदे गंदे कमेंट करते हैं इससे मां बहनों का निकलना मुश्किल है।टोकने पर गाली गलौज व लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाते हैं.।