सहारनपुर: एक माह बाद खत्म हुआ स्वच्छ कुंड विवाद, मुख्य द्वार खुलने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही फिर हुई सुगम
सहारनपुर में करीब एक माह से स्वच्छ कुंड को लेकर चल रहा विवाद गुरुवार को समाप्त हो गया। नगर निगम द्वारा विकसित म्हाड़ी स्थित स्वच्छ कुंड का मुख्य द्वार महापौर के निर्देश पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए दोबारा खोल दिया गया। गुरुवार दोपहर 12 बजे नगर निगम जलकल विभाग के जीएम पुरुषोत्तम कुमार ने मौके पर पहुंचकर मुख्य द्वार का ताला खुलवाया।