सिलवानी: नगर सिलवानी में नवनिर्वाचित कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित
Silwani, Raisen | Dec 18, 2025 नगर सिलवानी के बजरंग चौराहे पर नवनिर्वाचित कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों के स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने पुष्पमाला पहनाकर सभी ब्लॉक अध्यक्षों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।