सूरजपुर: ग्राम सिंघरा में दंतैल हाथी ने युवकों को दौड़ाया, हाथ में चप्पल लेकर भागे लोग; मची अफरा-तफरी
ग्राम सिंघरा में एक लोनर दंतैल हाथी को परेशान करना युवकों को भारी पड़ गया। जंगल किनारे घूम रहे हाथी के पास कुछ युवक शोर मचाते हुए पहुंच गए, जबकि कुछ उसका वीडियो बनाने लगे। अचानक दंतैल हाथी भड़क गया और भारी-भरकम होने के बावजूद तेज रफ्तार से युवकों के पीछे दौड़ पड़ा। हाथी को अपनी ओर आता देख युवकों की टोली घबरा गई और हाथों में चप्पल-जूते लेकर जान बचाने के लिए ।