निम्बाहेड़ा: कोतवाली थाना पुलिस ने चेक अनादरण के मामले में 8 साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
निंबाहेड़ा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चेक अनादरण के मामले में आठ साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी नारायण सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सुदर्शन चक्र” के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी न्यायालय ए.सी.जे.एम. कोर्ट संख्या दो, निंबाहेड़ा में दर्ज प्रकरण में वांछित था।