थाना मंडी पुलिस ने 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत राह चलती महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार शाम 5 बजे की गई। एंटी-रोमियो टीम को प्रताप नगर चौराहा और कंबोह पुल क्षेत्र से महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सादी वर्दी में निगरानी शुरू की।