पूर्णागिरि: बनबसा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के शव का शनिवार को टनकपुर में पोस्टमार्टम हुआ
शुक्रवार की देर शाम राजकीय महाविद्यालय बनबसा के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हरीश सिंह विष्ट का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। बनबसा पुलिस नें बीती रात शव कब्जे में लेकर टनकपुर उपजिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया। जिसका आज शनिवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस आशय की जानकारी बनबसा पुलिस से शनिवार की दोपहर तीन बजे प्राप्त हुई।