चंदला: कजराही तलैया को अतिक्रमण मुक्त कराने की तैयारी, अतिक्रमणकारियों को जारी हुए नोटिस
मंगलवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार चंदला के कजराही तलैया को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। स्थानीय प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। नोटिस के बाद अब तलैया से अतिक्रमण हटने की उम्मीद बढ़ गई है। वही प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर स्थानीय लोगों की नजर बनी हुई है।