राजगढ़: माँ बिजासन धाम,भैंसवा माताजी में मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण सांसद एवं राज्य मंत्री ने किया
राजगढ़ जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बिजासन धाम, भैंसवा माताजी में आज मंगलवार की दोपहर 12:00 के लगभग प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आगमन के पूर्व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण राजगढ़ सांसद रोडमल नागर राज्य मंत्री गौतम टेटवालव अन्य जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया। यहां पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मां बिजासन भैंसवा माताजी की पूजा अर्चना करेंगे।