ओडगी के मसनकी घाट के पास चलती यात्री बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान सूरजपुर जिले के ओडगी मसनकी घाट के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलती यात्री बस में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार, बस जैसे ही घाट चढ़ाई पर पहुँची, इंजन से तेज धुआँ निकलने लगा। खतरे को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस रोक दी और यात्रियों को नीचे उतरने की चेतावनी दी। धुएँ के साथ