बमनीघाट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के दौरान शासकीय पहाड़ी से अवैध मुरम खनन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार रात के समय जेसीबी मशीन से सैकड़ों ट्रालियों में मुरम निकाल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यह खनन हल्का पटवारी के संरक्षण में हो रहा है। कई बार राजस्व व खनिज विभाग तथा सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई