ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर के प्रभारी बीईओ सर्विस बुक खोलने के लिए ₹10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
ब्रह्मपुर प्रखंड में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) एक्ता लकी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गुरुवार की दोपहर 3 बजे रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वे वर्तमान में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रहते हुए बीईओ का भी प्रभार संभाल रहे थे।