हनुमानगढ़: जण्डावाली में साइकिल सवार बुजुर्ग को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने मारी जोरदार टक्कर, गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया रेफर
हनुमानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव जण्डावाली में एक साइकिल सवार बुजुर्ग को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बुजुर्ग कोमा में बताया जा रहा है। सदर पुलिस ने बुजुर्ग के पुत्र की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।