ब्यौहारी: देवलौंद थाना क्षेत्र के करौंदिया के पास अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरी एक तेज रफ़्तार बाइक, एक युवक की हुई मौत
देवलौंद थाना क्षेत्र के करौंदिया के पास तेज रफ्तार बाइक पुलिया से नीचे गिरी, युवक की मौत, रविवार की शाम थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया की मोटरसाइकिल में सवार राहुल बहेलियां की सड़क हादसे में मौत हुई है। तेज रफ्तार बाइक पुल से नीचे गिर गई जिसमे युवक की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।