ब्यौहारी: रुपए छीनकर भाग रहे लुटेरों को युवक ने धर दबोचा किया पुलिस के हवाले,ब्यौहारी के बिजली ऑफिस के समीप की घटना
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बिजली ऑफिस के समीप एक युवक से दो युवकों ने 5 हज़ार की लूट कर फरार हो, घटना के बाद लुटे हुए युवक ने आरोपियों का पीछा किया और उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया गया कि पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामूली धाराओं में केस दर्ज कर लूट के पैसे फरयादी को वापस कर दिया और मामला रफा दफा कर दिया।