ब्यौहारी: ब्यौहारी के पुरैना गांव में घर में फांसी में झूलता मिला नव विवाहिता का शव जांच कर रही पुलिस,
पुरैना गांव में घर में फांसी में झूलता हुआ नव विवाहिता का शव मिला है। नव विवाहित घर में अकेली ही रहती थी, पति महाराष्ट्र में मजदूरी करता था,जिसका शव घर में फंसी में लटका मिला । थाना प्रभारी अरुण पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि संध्या पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी पुरैना का शव फांसी में लटकता देख लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है।