चायल: गंगा में नहाते समय किशोर डूबा, 10 घंटे बाद मिला शव, गौसपुर गांव का मामला, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी निलेश (पुत्र ज्ञानचन्द्र) सुबह बकरी चराने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह गंगा नदी में नहाने लगा और अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, एनडीआरएफ टीम ने 10 घंटे बाद पाई सफलता!