कुबेरेश्वर धाम में आगामी फरवरी माह में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस कथा के संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए आज मंगलवार दोपहर 3:00कलेक्टर श्री बालागुरू के. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्षा में बैठक आयोजित की गई।