पटेल सर्कल PHED ऑफिस में मुख्य अभियंता की समीक्षा बैठक पटेल सर्कल स्थित PHED कार्यालय में बुधवार दोपहर मुख्य अभियंता परियोजना दिनेश गोयल ने जल जीवन मिशन की प्रगति की संभाग स्तरीय समीक्षा की। उदयपुर व बांसवाड़ा क्षेत्र के लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में एसीई मनोहर सिंह, एसई अशोक जांगिड़, ईई राजीव यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।