कौशांबी। चंद्रशेखर सिंह आयुर्वेद संस्थान, कोइलहा में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार “शल्य समागम 2025” एवं आयुष मेले का शनिवार 5 बजे भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान संस्थान में पूर्व छात्र सम्मेलन तथा दीक्षांत समारोह का भी आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह में वर्ष 2017 बैच के छात्र-छात्राओं को बी.ए.एम.एस (BAMS) की उपाधि प्रदान की गई।