शाहपुरा: बेलखेड़ा के कटाव नाले के पास हुआ हादसा, रपटा पार करते समय नाले में बही बोलेरो, चार बाल-बाल बचे,1 की मौत
जबलपुर के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कटाव नाले में गुरुवार की दोपहर रपटा पार करते समय जलस्तर अधिक होने के कारण बोलेरो जीप नाले में बह गई। जीप में चालक सहित 5 लोग सवार थे। इसमें 4 लोगों ने कूदकर किसी तरह जान बचा ली, वहीं चालक वाहन में फंस गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से चालक को मृत अवस्था में जीप से बाहर निका