मुरैना नगर: कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने नगर निगम उपायुक्त संजय कुमार जैन पर 1500 रुपये का लगाया अर्थदंड
मुरैना में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने सख्ती दिखाते हुए नगर निगम के उपायुक्त संजय कुमार जैन पर 1500 रुपये का अर्थदंड लगाया है। चार आवेदकों को समय-सीमा में जानकारी नहीं देने पर यह कार्रवाई लोकसेवा गारंटी अधिनियम 2010 के तहत की गई। संबंधित आवेदकों को 30 दिन के भीतर मुआवजा राशि देने के निर्देश दिए गए हैं।चेतावनी दी गई है कि समय-सीमा में कार्य पूरा करें।