सहदेई बुजुर्ग: ट्रेन से कटकर बिहजादी निवासी इंजीनियरिंग सेक्सन में कार्यरत रेलवे कर्मी की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के बिहजादी निवासी शिवशंकर राय के पुत्र राजेश कुमार राय का ट्रेन से कटने से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में मौत हो गई। बताया गया कि राजेश कुमार राय मिर्जापुर में ही रेलवे के इंजिनियरिंग सेक्शन में कार्यरत थे। वह 2008 में नौकरी में आए थे और उनका उम्र 40 साल था। राजेश कुमार राय छुट्टी पर घर आ रहे थे। मिर्जापुर स्टेशन हादसा हुआ।