सहदेई बुजुर्ग: पूर्व प्रखंड प्रमुख के श्राद्धकर्म में मुरौवतपुर गांव पहुंचकर राज्यसभा सदस्य उपेन्द्र कुशवाहा ने दी श्रद्धांजलि
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के पूर्व प्रमुख विजय सिंह के श्राद्धकर्म में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राज्य सभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने मुरौवतपुर पहुंच कर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा की विजय बाबू सहदेई ही नहीं बल्कि महनार और हाजीपुर के सामाजिक न्याय के मजबूत स्तंभ थे और मुझे हमेशा उनका आशीर्वाद मिलता रहा।