बालोद: ग्राम बोरी में 40 महिलाओं ने पूरा किया सिलाई प्रशिक्षण, प्रमाण पत्र से सम्मानित
Balod, Balod | Jun 17, 2026 ग्राम बोरी में महिला कमांडो और सहयोगी जन कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। 40 से अधिक महिलाओं और युवतियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह प्रशिक्षण महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने में मददगार साबित हुआ है।