पटेरा: पहली बारिश में उजागर हुई 15 लाख की मछली मार्केट की गुणवत्ता, हिंडोरिया में निर्माण कार्य पर उठे गंभीर सवाल
Patera, Damoh | Jul 24, 2026 नगर परिषद हिंडोरिया द्वारा बांदकपुर रोड पर लगभग 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित मछली मार्केट पहली ही बारिश में बदहाल नजर आया,बारिश के बाद पूरे परिसर में पानी भर गया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं,स्थानीय लोगों ने बताया,मार्केट की बाउंड्री वॉल का फाउंडेशन कई स्थानों पर धंस गया।