फतेहपुर: देवीगंज पुल पर रोडवज बस ने गर्भवती महिला को कुचलकर उतारा मौत के घाट, पुलिस मौके पर मौजूद
फतेहपुर जिले के देवीगंज पुल के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने गर्भवती महिला को टक्कर मार कुचल दिया जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद अफरा तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि खुशबू देवी पत्नी सुजान जो अपने भाई के साथ बाइक से जिला अस्पताल टिका लगवाने के लिए जा रही थी तभी रोडवेज बस ने टक्कर मार महिला को कुचल दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।