कांके: रातू रोड सहित कई इलाकों के बार और रेस्टोरेंट पर पुलिस ने की छापेमारी
Kanke, Ranchi | Mar 29, 2026 रातू रोड सहित कई इलाकों में स्थित बार और रेस्टोरेंट पर शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब एक बजे पुलिस ने रेड मारी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इन जगहों पर नियमों का उल्लंघन कर शराब परोसी जा रही थी और हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद उच्च ध्वनि में डीजे बजाया जा रहा था। मौके पर अवैध ड्रग्स की भी जांच की गई। रेड के दौरान सैकड़ों युवक-युवतियां मौजूद थे।