उदवंत नगर: चौकीपुर से भारी मात्रा में पुलिस ने अग्रेंजी शराब जब्त कीया
चौकीपुर से पुलिस ने भारी मात्रा में अग्रेंजी शराब जब्त किया। थाना अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि शराब की बडी खेप आने वाली है। जिसके बाद वाहन का पीछा किया गया तो पुलिस को देख वाहन पे सवार तीनो धंधेबाज भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। जब वाहन की तलासी ली गई तो अलग अलग कार्टून में रखे 210.6 लीटर अग्रेंजी शराब जब्त की गई।