पीपलदा: इटावा उपखंड क्षेत्र में तेज अंधड़ और बारिश से पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिरे, आवागमन बाधित, कई इलाकों में बिजली गुल
Pipalda, Kota | May 5, 2026 इटावा क्षेत्र में आए तेज अंधड़ और तूफान ने भारी तबाही मचाई, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। अंधड़ की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई बड़े पेड़ जड़ समेत उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हो गया। वहीं दर्जनों बिजली पोल टूटने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार घरों और दुकानों में लगे टीन शेड (टप्पर) ह