रामपुर: बुधवार को रांगोली मंडप में आयोजित संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख शामिल हुए
Rampur, Rampur | Jul 30, 2025 बुधवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार नीति आयोग के निर्देश पर रामपुर के रंगोली मंडप में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।