रामपुर: बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ जिला सहकारी विकास समिति की बैठक की
Rampur, Rampur | Jul 30, 2025 बुधवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह की अध्यक्षता में हुई जिला सहकारी विकास समिति (डी.सी.डी.सी.) की बैठक में सहकारिता क्षेत्र के विकास पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने सहकारिता विभाग को 20 नए एम-पैक्स के गठन के लक्ष्य के सापेक्ष शेष 04 समितियों का गठन शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।