ओरमांझी: जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में जूनियर हॉकी नेशनल के लिए झारखंड टीम चयन प्रक्रिया
जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे से जूनियर हॉकी नेशनल के लिए झारखंड टीम चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। चयन प्रक्रिया में पूरे झारखंड से 55 जूनियर खिलाड़ियों ने भाग लिया। बता दें कि जूनियर हॉकी नेशनल प्रतियोगिता यह चैंपियनशिप 28 जुलाई से 8 अगस्त तक कोयंबटूर में आयोजित होगी। ट्रायल में 1 जनवरी 2007 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी शामिल हुए।