आज दिनांक 2 मार्च को 12:00 बजे नगर नजीबाबाद के रेलवे स्टेशन शिव मंदिर से एक होली जुलूस नगर के मुख्य मार्ग से निकल गया। होली जुलूस में डीजे की धुन पर होली उत्सव के गानों के ऊपर युवा नौजवान मस्ती में नाचते नजर आए। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस द्वारा ड्रोन उड़ाकर जूलूस की निगरानी की गई।