हज़ारीबाग: जुलू पार्क में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र के जुलू पार्क अजय मेहता के किराए मकान में रह रही अविवाहित युवती ने आज मंगलवार 2 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की पहचान अमृत नगर निवासी स्व धनेश्वर साव की तीसरी पुत्री भारती कुमारी है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।