कैराना: यमुना ब्रिज के निकट हरियाणा के युवक पर चाकू से हमला कर किया गया घायल, पुलिस कार्रवाई में जुटी
Kairana, Shamli | Jul 19, 2024 पानीपत जिले के सनौली थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीबेसक निवासी गिलजा ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र सुहैल गांव मवी अहतमाल तिमाली में शादी समारोह में आया था। इसी दौरान वह यमुना ब्रिज के निकट दुकान से कोल्डड्रिक लेने चला गया। जहां युवकों ने उसके बेटे पर लाठी-डंडों व चाकू से हमला कर घायल कर दिया।