कैराना: नाहिद कॉलोनी के निकट सड़क क्रॉस कर रही मौसी-भांजी को बाइक ने मारी टक्कर, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Kairana, Shamli | Jul 19, 2024 नाहिद कॉलोनी निवासी समीना अपनी पांच वर्षीय भांजी रेशमा के साथ कॉलोनी के निकट ही झिंझाना रोड क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान तेज गति की बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिसमें वह दोनों घायल हो गई। घायल रेशमा को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जबकि उसकी मौसी को अन्य हॉस्पिटल में ले जाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।